रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

परतापुर में राजस्व टीम ने पोखर की भूमि को कराया कब्जा मुक्त

गभाना। क्षेत्र के गांव परतापुर में राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर पोखर की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को ध्वस्त कराते हुए कब्जा मुक्त करा दिया। टीम की कार्रवाई से कब्जाधारों में हड़कंप मच गया।

नायब तहसीलदार अजेंद्रतौमर ने बताया कि परतापुर में गाटा संख्या 161 में करीब तीन बीघा भूमि सरकारी अभिलेखों में पोखर की भूमि के रूप में दर्ज है। जिस पर गांव के ही तीन लोगों ने अवैध रूप से पक्का निर्माण करने के साथ ही बुर्जी-बिटोरे आदि रखकर अवैध कब्जा कर रखा था। मामले में ग्रामीणों ने एसडीएम विनीत मिश्रा से शिकायत की थी। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार को उन्होंने राजस्व टीम व इलाका पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त भूमि की पैमाईश कराकर चिन्हांकन किया। बाद में जेसीबी की मदद से अवैध कब्जों को ध्वस्त कराते हुए पोखर की भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया। उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध टीम की लगातार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम में लेखपाल चंद्रशेखर गौड़, सोनू कुमार, विनय शर्मा, उपनिरीक्षक राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!