रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

200 साल पुराने मंदिर में अराजकतत्व ने खंडित की भगवान राम की मूर्ति, लोगों में रोष

अलीगढ़। एक ओर जहां अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्सव व जश्न का माहौल हैं। वहीं दूसरी ओर शहर में अराजकतत्वों ने 200 साल पुराने मंदिर में भगवान राम की मूर्ति खंडित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। जानकारी पर तमाम हिंदुवादियों पर रोष पनप गया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में पुलिस प्रशासन ने लोगों को आरोपियों की गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कर दिया।

मक्खनलाल धर्मशाला में स्थित है 200 साल पुराना मंदिर

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड पर मक्खन लाल धर्मशाला है। धर्मशाला के अंदर भगवान श्रीराम का लगभग 200 साल पुराना मंदिर है। शनिवार को जब मंदिर के पुजारी और भक्त मंदिर में पहुंचे तो मंदिर की प्रतिमा खंडित थी और टूटी हुई थी। मंदिर की प्रतिमा टूटने की बात धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई। जानकारी पर बड़ी संख्या में हिंदूवादी मौके पर एकत्रित हो गए और उनमें रोष पनप गया। उन्होंने सड़क पर आकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इसके बाद भाजपा नेता और रेलवे समिति के सदस्य संजू बजाज के नेतृत्व में भाजपाई पहुंच गए। हिंदूवादियों ने पुलिस के सामने भी जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने नारेबाजी कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और आश्वासन दिया कि मंदिर की मूर्ति बदलवाने के साथ ही आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ प्रथम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि धर्मशाला के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किया जा रहा है, जिससे कि संदिग्धों को चिन्हित किया जा सके। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!