रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नाबालिग लड़कियों का हो रहा था निकाह, पुलिस ने पहुंचकर रूकवाया

चंडौस। बाल विवाह समाज के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं है। इसके लिए सरकार व तमाम समाजसेवी संस्थाएं लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती है, फिर भी लोग बाल विवाह करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला क्षेत्र के गांव रामपुर-शाहपुर से आया हैं। जहां पर दो नाबालिग लड़कियों का निकाह कराया जा रहा था था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और निकाह को रूकवा दिया। पुलिस ने लड़कियों के परिजनों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जब दोनों लड़कियां बालिग नहीं होती हैं, तब तक उनका निकाह नही कराया जाए।

बरात को रास्ते से लौटाया

क्षेत्र के गांव रामपुर-शाहपुर में रविवार को एक व्यक्ति की दो बेटियों का निकाह के लिए बुलंदशहर के एक गांव से बरात अानी थी। घर में दावत की तैयारियां चल रही थी। जबकि नाते-रिश्तेदार डीजे पर डांस कर रहे थे। लड़कियों के हाथों पर मेंहदी रचाई जा रही थी। इसी बीच किसी ने थाना पुलिस को नाबालिग लड़कियों का निकाह होने की सूचना दे दी। सूचना पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार के अलावा महिला कल्याण समिति की टीम गांव पहुंच गई, और जांच पड़ताल की तो दोनों लड़कियां नाबालिग निकली। लड़कियों के पिता से समाज में बदनामी व लोक लिहाज के नाते शादी करने की काफी मन्नतें की, लेकिन पुलिस ने साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने परिजनों सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जब तक लड़कियां बालिक नहीं होती हैं, तब किसी भी सूरत में निकाह न कराया जाए। जिस पर परिजनों ने फोन करके बरात को रास्ते से ही वापस कर दिया।

रिकॉर्ड में भी नाबालिग मिली लड़कियां

इंस्पेक्टर चंडौस विनोद कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़कियों का निकाह होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर लड़कियों के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों को देखा गया तो उनमें भी दोनों लड़कियों की उम्र 18 वर्ष से कम थी। जिस पर बाल निकाह को रूकवा दिया गया है। साथ ही परिजनों को चेतावनी देते हुए बाल विवाह अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!