रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गोशाला में लगी आग, चारा भूसा जलकर हुआ राख

पिसावा। क्षेत्र के गांव नगलिया बिजना स्थित गोशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक सारा भूसा जलकर राख हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव नगलिया बिजना में गोशाला अचानक से आग लग गई। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिस पर ग्रामीणों ने सूचना थाना पुलिस व फायरस्टेशन को दे दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया, लेकिन तब तक गोवंशों के चारे के लिए रखा सारा भूसा जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!