रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

फास्टर किड्स प्ले स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बटोरी तालियां

गभाना। तहसील सभागार में शनिवार को कस्बा स्थित फास्टर किड्स प्ले स्कूल की ओर से लर्निंग लीड कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना था। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मौजूदा लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम विनीत मिश्रा, तहसीलदार उदयवीर सिंह व नायब तहसीलदार काजोल तौमर ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर एसडीएम विनीत मिश्रा ने कहा विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने का यह प्रयास सराहनीय है। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना भी होना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। तहसीलदार उदयवीर सिंह ने विद्यालय के प्रयास को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि जन जागरूकता के लिए आयोजित प्रस्तुतियां समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करती हैं।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने साइवर क्राइम से बचाव, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता जैसे सामाजिक विषयों पर सुंदर व प्रेरणादायक सांस्कृतिक व भावनात्मक प्रस्तुतियां दीं। नन्ने मुन्नों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी को भावुक कर दिया। प्रस्तुतियों में कविताएं, लघु नाटक, समूह नृत्य और भाषण शामिल थे जिन्हें उपस्थित अधिकारियों और लोगों ने खूब सराहा। समापन पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को अधिकारियों ने मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रबंधक सोनू ठाकुर के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रधानाचार्या साक्षी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अन्नू, आदित्य, नारायण, रितु, यतेंद्र, कंचन, नरेश, प्रतिभा, पिंकी, प्रीति, मीनू, पायल, शिवानी, करिश्मा, राखी, कविता, तन्वी, सुमन, ज्योति, सौम्या, अमृता, राधा, कपिल ठाकुर, तन्वी ठाकुर, गौरव आदि मौजूद रहे।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!