रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना थाना में एएसपी ने व्यापारियों के साथ की बैठक, सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर दिया जोर

गभाना। थाना परिसर पर गुरुवार को एएसपी अमृत जैन ने व्यापारियों के साथ सुरक्षा के संबंध में बैठक कर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में उन्होंने व्यापारियों से सुरक्षा के दृष्टिकोण से दुकानों, संस्थानों व मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा, ताकि अपराधों पर पूरी तरह से अंकुश लागया जा सके। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराध करने वालों पहचान करके उस पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। चौराहा पर लगाए जाने वाले कैमरों की को थाना में बने कंट्रोल रूप से जोड़ा जाएगा।

जिस पर व्यापारियों ने जल्द ही कैमरा लगवा कर पुलिस का सहयोग करने का अाश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर शीघ्र ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, एसएसआई केपी सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह राणा पम्मी, राजेश गोविल, सुशील वशिष्ठ, मुकेश गर्ग, कालीचरन माहौर, रामू पंडित, दुर्गेश गुप्ता, मुकेश कश्यप, राहुल शर्मा, नरेंद्र राठौर, गुड्डू, हरीश माहेश्वरी, हाजी यामीन अली, राजकुमार माहेश्वरी, तेजप्रताप सिह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!