सिरफिरे युवक ने चाकू से राहगीरों पर किया हमला, सिपाही को भी किया घायल
अलीगढ़। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एसबीआई चौराहे पर गुरुवार को एक सिरफिरे युवक ने जमकर हंगामा किया। आरोपी हाथ में चाकू लेकर आने जाने वाले राहगीरों पर अचानक से हमला करने लगा। युवक को हमलावर होता देख वहां मौजूदा लोगों में भगदड़ मच गई। चीख- पुकार सुनकर वहां मौजूद पुलिस टीम जब आरोपी के पास पहुंची, तो उसने उल्टा पुलिस के ऊपर ही हमला करते हुए एक पुलिसकर्मी को भी घायल कर दिया। जैसे-तैसे करके अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे काबू कर गिरफ्तार कर थाने भिजवा दिया।
लोगों पर अचानक करने लगा हमला
शहर का एसबीआई चौराहा सबसे भीड़भीड़ वाले इलाकों में शामिल है। दोपहर के समय लोग यहां लगने वाली फास्टफूड की दुकानों पर रुकते हैं और खाने पीने की चीजें खरीदते हैं। जिसके चलते चौराहे पर भीड़ लगी रहती है। गुरुवार को दोपहर में एक युवक वहां आ गया और देखते ही देखते उनसे बड़ा सा चाकू निकाल लिया। आरोपी वहां मौजूद लोगों को चाकू से हमला करने करने लगे, जिससे वहां मौजूद लोगों में चीख- पुकार मच गई और इधर-उधर भागने लगे। शोर-शराब सुनकर चौराहे पर मौजूद सिपाही शेषपाल वहां पहुंच गया।
उसने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो आरोपी युवक ने सिपाही के हाथ में भी चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद शेषपाल ने आरोपी के हाथ में लाठी मारकर उसका चाकू गिराया और उसे पकड़ लिया। घटना की जानकारी पर पहुंची थाने की फोर्स ने अरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ थर्ड अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वह मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
