स्कूल से छात्र हुआ लापता, परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए दर्ज कराई गुमशुदगी
गौमत स्थित गुरुकुल विद्यालय से 13 वर्षीय छात्र लापता हो गया। परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही व छात्र के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है।