रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जेसीबी से तुड़वाया घर, ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थाना क्षेत्र के गांव कसेरू में ग्राम प्रधान ने तालाब की जमीन बताते हुए एक युवक के मकान को बिना किसी सूचना के जेसीबी से तुड़वा डाला तथा घर के बाहर खड़े वर्षों पुराने शीशम के पेड़ को भी कटवा कर ले गया।

शरारती तत्व ने मजार के गुंबद व मीनार किए क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में पनपा रोष

थाना क्षेत्र के गांव भामोरी खुर्द में अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। अराजक तत्वों ने मजार की गुबंदों को तोड़ने के साथ ही वहां रखी धार्मिक किताबों को भी फाड़ दिया।

तालाब में उतराता मिला किसान का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

क्षेत्र के गांव जरारा में चार दिन से गायब किसान का शव मंगलवार को गांव में ही तालाब में उतराता हुआ मिला। युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

होटल की आड़ में हो रही थी अय्याशी, पांच जोड़े पकड़े, सील

अलीगढ़। एएमयू में ढाबा संचालक की पिटाई के बाद चर्चाओं में आए अनूपशहर रोड स्थित दो होटलों पर सोमवार को एडीएम सिटी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। दोनों होटल के अलग-अलग कमरों में पांच युवा जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। युवतियों को कड़ी…

एसएसपी ने निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाब

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने व जनसुनवाई को प्रभावी व बेहतर बनाने को सोमवार की रात्रि में कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्राें में बदलाब किया है।

मौलवी ने महिला पर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाब, गिरफ्तार

थाना देहलीगेट क्षेत्र में एक महिला ने दरगाह के मौलवी पर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी कई महिलाओं के साथ धर्म परिवर्तन का दबाब बनाते हुए कलमा पढ़ने के लिए बोलता है।

बिहार में अलीगढ़ के युवक की नदी में डूबकर हुई मौत

थाना रोरावर क्षेत्र के गोंडा रोड के एक युवक की बिहार में नदी में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। सोमवार को युवक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

भरतरी में कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ

क्षेत्र के गांव भरतरी में भव्य कलश यात्रा के साथ सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व बैंड बाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

भुमियां बाबा मंदिर में उमड़ा भक्ताें का जनसैलाव, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर

सावन मास के पांचवें सोमवार को क्षेत्र के कन्होई गांव स्थित श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम में बाबा के जलाभिषेक एवं उनकी पूजा- अर्चना को श्रद्धालुओं का जनसैलाव उमड़ पड़ा। भाेर से देर शाम तक मंदिर हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों से गूंजता…

गायब 8 साल की बच्ची का भूसे के ढ़ेर में मिला शव

थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को घर के बाहर खेल रही एक आठ वर्षीय बच्ची का शव सोमवार को पड़ौसी के घेर में भूसे में दबा हुआ मिला।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!