रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में दस दिन पूर्व युवती के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म एवं बाद में उसकी हत्या करने के मुख्य आरोपी को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है

सीसीटीवी कैमरों से पकड़े गए मोबाइल लुटेरे, भेजा जेल

थाना रोरावर क्षेत्र में शुक्रवार को चंद्रलोक कॉलोनी से महिला से मोबाइल लूट करने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट किया मोबाइल भी बरामद कर लिया

लूट की एक्टिवा के साथ दो लुटेरों को दबोचा

थाना पुलिस ने दो लूटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से पिछले दिनों लूटी गई एक्टिवा को भी बरामद किया है।

ट्रक व कैंटर की हुई जोरदार भिड़ंत, कैंटर चालक की मौत

अलीगढ़-पलवल हाईवे पर गौमत चौराहे के ट्रक व कैंटर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क पार करने के दौरान वृद्ध की ट्रक की चपेट में आकर मौत

ना क्षेत्र के नयाबास नहर पुल के पास अलीगढ़-पलवल मार्ग पर सड़क पार करने क दौरान ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

बस की टक्कर से साइकिल सवार टेंट कारोबारी की मौत

कस्बा में मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर मंडी रोड के पास रोडवेज बस ने साइकिल सवार टैंट कारोबारी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कारोबारी की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

धरती के श्रंगार को आओ मिलकर पेड़ लगाएं

तहसील क्षेत्र में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत जगह-जगह पौधे रोपित कर उनके संरक्षित करने की शपथ ली गई। धरती के श्रंगार को आओ मिलकर पेड़ लगाएं

घर में घुसकर विधवा महिला से छेड़छाड़ विरोध पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

क्षेत्र के एक गांव में नामजद आरोपी ने घर में घुसकर विधवा महिला से छेड़छाड़ कर डाली, विरोध पर महिला का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोप है जब बचाव में बेटा आया तो आरोपी ने उसे भी चाकू कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी…

हाईवे पर बरौली मोड़ व खेरेश्वर पर ऊपरगामी पुल निर्माण की जल्द मिलेगी स्वीकृति

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक. नेशनल हाईवे पर बरौली-टमकौली मोड़ तथा खेरेश्वर पर ऊपरगामी सेतु की स्वीकृति प्राप्त होने की संभावना है।

एएमयू में BA का छात्र है झारखंड से गिरफ्तार हुआ आतंकी फैजान

अलीगढ़। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने ने कारण झारखंड से एक आतंकी फैजान अंसारी को गिरफ्तार किया है। फैजान अंसारी एएमयू का छात्र है और उसने पिछले साल बीए ऑनर्स (इकनॉमी) में प्रवेश लिया था तथा…

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!