रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मुकदमा से नाम हटवाने के नाम 2 लाख 64 हजार रुपये हड़पने वाले दो आरोपियों को भेजा जेल

थाना पुलिस ने मुकदमा से नाम हटवाने को पुलिस के नाम पर जालसाजी कर युवक से 2 लाख 64 हजार रुपये हड़पने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विवाहिता ने फंदे पर लटक कर दी जान

क्षेत्र के गांव भोगपुर में विवाहिता ने गृह कलेश के चलते फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है

घायलों की मदद कर रहे तीन युवकों को बस ने रौंदा, तीनों युवकों की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव देवाका के पास दो कारों की हुई भिड़ंत में घायलों की मदद कर रहे तीन युवकों व एक घायल महिला को बस ने रौंद डाला। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया

अलीगढ़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 17 रोहिंग्या को किया गिरफ्तार

अलीगढ़ पुलिस व ATS ने सोमवार को छापेमारी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रहे 17 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 7 पुरूष 10 महिलाएं व उनके आठ बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विदेश अधिनिय में कार्रवाई की…

पुरानी पेंशन बहाली को सरकारी कर्मियों ने भरी हुंकार, बोले पेंशन पाना हमारा अधिकार

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को रथ यात्रा अलीगढ़ पहुंची। यात्रा का कई स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ। पुरानी पेंशन बहाली को सरकारी कर्मियों ने भरी हुंकार, बोले पेंशन पाना हमारा अधिकार

शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती से करता रहा दुष्कर्म

कोतावाली क्षेत्र में पीड़िताें को कितना सुलभ न्याय मिलता है, इसका उदाहरण देखिए, एक युवक युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा।

सात साल के मासूम के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक कुकर्म

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नामजद आरोपियों ने सात साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म कर डाला। पुलिस ने मामले में मासूम का डॉक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से गभाना के युवक की हुई मौत

अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर परिक्रमा देकर घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गभाना के युवक की मौत हो गई।

कंटेनर ने कैंटर में मारी टक्कर, युवक की हुई मौत

कस्बा में अलीगढ़़-मथुरा मार्ग पर खड़ी कैंटर में कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वहां खड़ा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान के मौत हो गई।

युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, युवक ने जहर खाकर दे दी जान

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पड़ोसी युवक पर अश्लील फोटो प्रसारित करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला कोतवाली पहुंचा तो युवक ने फोटो प्रसारित करने के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो…

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!