रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईवे पर वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर-टॉली पलटे, चालक की मौत

थाना क्षेत्र में हाईवे पर जतनपुर-चिकावटी के पास अज्ञात वाहन की टैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की टैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्ट कराकर परिजनों को सौंप दिया है

कार की टक्कर से बाइक सवार मथुरा के युवक की मौत, साथी घायल

कोतवाली क्षेत्र के गांव अरनी चौराहे के निकट गुरुवार रात्रि में कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मथुरा के युवक की मौत हो गई

गृह कलेश के चलते महिला ने ट्रेन आगे कूदकर की आत्महत्या

थाना रोरावर क्षेत्र में गोंडा रेलवे पुल के पास महिला ने गृह कलेश के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का मार्गदर्शक बना: विजेंद्र यादव

दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति के पूर्व उपाध्यक्ष एवं दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पिछले 9 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार रही है

पानी फिल्टर फैक्ट्री में क्लोरीन गैस रिसाव के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

गभाना नगर के कटरा मोड़ स्थित पानी फिल्टर करने वाली फैक्टरी में बुधवार को हुई क्लोरीन गैस का रिसाव के मामले में पुलिस की ओर से फैक्ट्री के दो संचालकों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से फरार आरोपियों की पुलिस तलाश…

चोरी किए गए ट्रैक्टर के साथ एक चोर को दबोचा, भेजा जेल

अलीगढ़ थाना रोरावर क्षेत्र के गांव इब्राहिम से करीब एक माह पूर्व चोरी हुए ट्रैक्टर के साथ पुलिस ने एक चोर को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सड़क पार कर रहे किशोर को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

थाना गांधीपार्क के कंपनीबाग पर सड़क पार कर रहे किशोर को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल किशोर ने उपचार को ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर…

दिनदहाड़े मंदिर से घंटा चोरी कर फरार हुए बाइक सवार

लोधा क्षेत्र के गांव बुलाकगढ़ी स्थित मंदिर से दिनदाहाड़े बाइक सवार तीन लोग घंटा चोरी कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने चोरों का काफी पीछा किया, लेकिन चोर चकरा देकर भाग गए।

युवती ने फांसी के फंदे पर झूलकर की जीवनलीला समाप्त, छोड़ा सुसाइट नोट

थाना क्षेत्र के गांव नेहरा में युवती ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। युवती ने एक सुसाइट नोट भी छोड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया…

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!