रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईस्कूल में जिले में सातवां स्थान प्राप्त करने पर छात्रा को किया सम्मानित

गभाना। ख्यामई स्थित ब्रह्मसमाज इंटर काॅलेज में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में सांतवा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा समेत कालेज टाॅप करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

काॅलेज में आयोजित मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में कालेज की छात्रा अंशिका सिंह के हाईस्कूल में जनपद में सातवां स्थान प्राप्त करने पर शिक्षकों ने साईकिल भेंटकर व इंटरमीडिएट में कला वर्ग में नूतन शर्मा, विज्ञान वर्ग में तारा शर्मा के काॅलेज टाॅप करने पर स्मृतिचिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि छात्र-छात्राएं निरंतर परिश्रम, लग्न, निष्ठा और अभ्यास करके ही सफलता को प्राप्त करते हैं, जो उन्हें हमेश अपने अंदर बनाए रखना होगा। इस बात का हमेश ध्यान रखें कि सफलता का कोई भी शॉर्टकट नहीं होता है। सफलता हमेशा कठिन परिश्रम करने के बाद ही प्राप्त होती है। शिक्षकों, माता-पिता का सदैव सम्मान करना चाहिए। जिला या स्कूल टाॅप करने वाले बच्चों को देखकर खुशी होती है। जिन्हें सम्मान प्राप्त नहीं हुआ, वह छात्र कतई निराश न हो। बल्कि अपने सहपाठी मेधावियों से सीख लेते हुए लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत से पढ़ाई करें, एक दिन आपको भी यह सम्मान जरूर मिलेगा सम्मान मिलेगा। माता-पिता भी बच्चों की प्रतिभा को पहचानें। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा, प्रबंधक प्रशांत कुमार शर्मा, शिवकांत रावत प्रधानाचार्य, बाबूलाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, भोजराज शर्मा, रामखिलाड़ी शर्मा, विनोद कुमार, योगेंद्र कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!