रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जन समस्याओं को गंभीरता से न लेने पर होगी कठोर कार्रवाई – डीएम

गभाना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी समस्याएं

गभाना। नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों से संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस समेत विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से आने वाली जन शिकायतों को गंभीरता से लेने तथा उनका तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने शिकायत पटल, शिकायतों के निस्तारण, कार्यक्रम में अधिकारियों की उपस्थिति आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जन समस्यायों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। शिकायतें मिलने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। न्यायालय प्रकरण में समय से साक्ष्य उपलब्ध न कराने पर कानूनगो व लेखपाल के प्रति नाराजगी जताते हुए उन्होंने एसडीएम केबी सिंह को प्रकरण लंबित रखने वाले कानूनगो व लेखपाल को दंडित करने तथा एक सप्ताह के अंदर भूमि की पैमाइश कराने, जमीनी विवाद से जुड़े मामले में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर पर भेजकर उनका समय से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जंगलगढ़ी की कमलेश देवी ने दबंगों द्वारा फसल जोतने, पिलौना के अनिल कुमार ने ग्राम पंचायत की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को रोकने की शिकायत की। इस दौरान उनके समक्ष अवैध कब्जे, सड़क, नाली, खरंजा, बिजली के अलावा पेंशन न मिलने, ग्राम समाज आदि से जुड़े कुल 65 शिकायती प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से मौके पर केवलतीनफरियादियों को राहत दी जा सकी। शेष बचे सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया। कार्यक्रम पुलिस से जुड़ी समस्याएं एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सुनी। इस मौके पर सीडीओ आकांक्षा राना, डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ, सीएमओ डा. नीरज त्यागी, एसडीएम केबी सिंह, तहसीलदार उदयवीर सिंह, सीओ सुमन कनौजिया, नायब तहसीलदार अजेंद्र तौमर, संदीप चौधरी आदि समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!