रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

गभाना। क्षेत्र के गांव सौंगरा में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। कथा से पूर्व कस्बा बरौली स्थित नहर से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहन कर व सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। वहीं बैंडबाजों व डीजे पर चल रहे भजनों पर श्रद्धालु झूमते नाचते हुए चल रहे थे। जिससे समूचा गांव भक्तिमय हो गया। यात्रा के गांव में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। कथा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख जवां ठाकुर हरेंद्र सिंह ने फीता काटकर व श्रीमद् भागवत पुराण की पूजा-अर्चना कर किया। कथा के पहले दिन व्यास अवनीश वशिष्ठ ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्​देश्य एवं दिशा काे दर्शाती है। कथा के श्रवण मात्र भर से ही जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है साथ ही सकारात्मक ऊर्जा सशक्त होती है। उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब हम इसे अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। कथा के दौरान उन्होंने विभिन्न धार्मिक प्रसंग व भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं केा भाव-विभोर कर दिया। आयोजन में अध्यक्ष गिरीश शर्मा, विनोद माहेश्वरी, प्रमोद गौड़, नखलेश्वर शर्मा, संजय विराट, गवेंद्र तिवारी, कुक्की सिंह, सुभाष चंद्र, छोटे सिंह, संजय गौड़, राजू शर्मा, दिनेश शर्मा, महाराज सिंह प्रधान, लक्ष्मण बघेल, नोवत सिंह, अइया पंडित, अंकित शर्मा, जीतू बघेल, कन्हैया बघेल, रोहित शर्मा, विकास शर्मा, बबलू डीलर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!