रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

घर में घुसकर दंपत्ति व बेटी के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्दों से किया अपमानित

गभाना। क्षेत्र के गांव सैमला में घर में घुसकर दंपती व उनकी बेटी के साथ मारपीट करने व जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने की रिपोर्ट थाने पर दर्ज हुई है। सैमला गांव निवासी कुमारी नीलू पुत्री गिर्राज सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 20 अप्रैल की शाम को पड़ौस के राजेंद्र, गुलशन, डब्बू, मुन्ने, बंटी, सुधा, हेमा आदि लोग नाली में ईट लगाकर उसके घर के पानी को रोक रहे थे। जिस पर उसके पिता ने मना किया। इसी बात पर उक्त आरोपी घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए पिता के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि बीच-बचाव में जब वह और उसकी मां आई तो उनके साथ भी मारपीट कर डाली। शोर शराबा सुनकर आस-पड़ौस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए व जान से मारने की धमकी देखते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।

बैंक के बाहर से कोचिंग संचालक की बाइक हुई चोरी

गभाना। कस्बा में स्टेट बैंक के बाहर खड़ी कोचिंग सेंटर संचालक की बाइक को चोर चुराकर ले गया। चोर बैंक पर लगे सीसीटीबी कैमरों की फुटेज में कैद हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना अरनियां के गांव जरारा निवासी अनुराग राघव कस्बा में स्टेट बैंक के ऊपर बने मार्केट में कोचिंग सेंटर चलाते हैं। शनिवार को हर दिन की भांति बाइक को बैंक के सामने खड़ा कर बच्चों को पढ़ाने के लिए ऊपर सेंटर पर चले गए। दोपहर को जब वह वापस आए तो उन्हें बाइक खड़ी नहीं मिली। जिस पर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बैंक पर लगे सीसीटीबी कैमरों को चैक कराया तो उसमें एक युवक उनकी बाइक को चोरी करते साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि सीसीटीबी कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।

शराब समेत पकड़ा

गभाना। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान भुकरावली से एक युवक को अवैध शराब के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि एसआई हरेंद्र सिंह ने चेकिंग के दौरान भुकरावली के पास से तेजपाल सिंह निवासी भुकरावली को देसी शराब के अवैध 23 ट्रेटा पाउच के साथ पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!