प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह हुए आवंटित, प्रचार ने पकड़ी रफ्तार
गभाना। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को होने वाले मतदान को लेकर शुक्रवार को तहसील परिसर में गभाना, चंडौस, पिसावा व बरौली नगर पंचायत के अध्यक्ष व वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। इस दौरान मान्यता प्राप्त पाटिर्यों के प्रत्याशियों को अधीकृत व निर्दलीय प्रत्याशियों को अलग से चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रचार-प्रसार ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने घर-घर जाकर प्रचार शुरू कर दिया है। जुट गए हैं। बता दें कि गभाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद को 9, वार्ड सदस्य को 54, बरौली नगर पंचायत अध्यक्ष पद को 16, वार्ड सदस्य को 61, चंडौस से अध्यक्ष पद को 13 व वार्ड सदस्य को 50 तथा पिसावा से अध्यक्ष को दस तथा वार्ड सदस्य को 51 प्रत्याशी अपने भाग्य को अजमा रहे हैं, जिनके भाग्य का फैसला 11 मई को मतदाता करेंगे।
वहीं एसडीएम केबी सिंह ने बताया कि चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्काॅट) व स्थायी निगरानी टीम सक्रिय हो गई है। जो नकदी का अवैध आदान-प्रदान या शराब का वितरण या अन्य कोई संदेहास्पद वस्तुएं, जो मतदाताओं को घूस देने के लिए प्रयोग में लाई जा रही हो, उसका पता लगाएगी। उड़न दस्तें टीम में एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सशस्त्र पुलिस बल और एक विडियोग्राफर होंगे। यह टीम चेकपोस्ट बनाएगी और अपने क्षेत्र में भारी मात्रा में लाई जाने वाली नकदी, अवैध शराब, कोई संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों आदि की आवाजाही पर निगरानी रखेगी। यदि किसी व्यक्ति के पास 2 लाख से अधिक नकदी पाई जाती है और अभिलेख प्रस्तुत न करने पर जब्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कलैक्ट्रेट में निर्वाचन नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है जो 24 घण्टे कार्यरत है जिसके दूरभाष नम्बर 9027157925, 8923936385, 8923936388, 8923936212, 8923936218 हैं। जो किसी भी क्षेत्र से चुनाव से संबंधित शिकायत का संज्ञान लेते हुए तत्काल निस्तारण की कार्यवाही करेगा।
विज्ञापन 
