भाकियू अध्यक्ष ने की जाट महासभा की घोषणा
इगलास। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने अराजनैतिक जाट महासभा का गठन करके चौ. सुंदर सिंह को जिलाध्यक्ष बनाने के साथ ही ब्लाक गौंडा व इगलास की कमैटी की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र सिंह को तहसील अध्यक्ष, ब्लाक इगलास का अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, युवा शाखा का अध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह, महामंत्री संतवीर सिंह, उपाध्यक्ष किशनपाल सिंह, सचिव नवनीत सिंह, संगठन मंत्री वीरेंद्र सिंह मधुर, उपाध्यक्ष उजागर सिंह व जगवीर सिंह, प्रचार मंत्री महावीर सिंह टीटी तथा ब्लाक गौंडा का अध्यक्ष कारे सिंह को नामित किया। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को शेष कमैटी का गठन किया जाएगा। इस दौरान शपथ ग्रहण भी कराई जाएगी।