रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास में भाकियू ने डिवीजन पर दिया धरना

अलीगढ़। इगलास में भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट ने सोमवार को विद्युत वितरण खंड पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्युत समस्याओं के समाधान की मांग की गई। विद्युत मंत्री व डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एई राजकुमार को दिया गया।

धरने में मांग रखी कि इगलास विद्युत सवस्टेशन से जुड़े गांवों में नलकूप संयोजन वाले किसानों के विरुद्ध झूठी प्राथमिकी पंजीकृत कराई जा रही है। किसानों के विरुद्ध की गई प्राथमिकी व जुर्माना बापस लिया जाए, नलकूपों पर हार्सपावर बढ़ाकर अवैध बसूली की जा रही है बंद होनी चाहिए, विद्युत लाइन का तार टूटने पर कर्मचारी 200 से 300 रुपये लेते हैं ये कुप्रथा बंद की जाए आदि मांगे रखी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह, प्रदीप कुमार, जितेंद्र सिंह, जयपाल उपाध्याय, मनोज कुमार, निहाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, रमेश सिंह, रामपाल शर्मा आदि थे।

 

घर में घुसकर की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव करथला निवासी राकेश पुत्र रामजीत का कहना है कि रविवार की सांय सात बजे गांव का लखन उसके घर से निकल रहा था। बेटे रोहित के घर आने के संबंध में पूछा तो गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। लखन ने आवाज लगाकर विमल, कालू, सूरज को भी बुला लिया। बेटे की चीख सुनकर वादी अपनी पत्नी नीतू देवी, भाई रामप्रसाद, जगदीश व भाई की पत्नी ललितेश के साथ बचाने पहुंचा। आरोपितों ने सभी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वहीं गांव हस्तपुर निवासी अली खांन पुत्र जैनुद्दीन का कहना है कि सोमवार की सुबह करीब नौ बजे गांव के ही अंकित व आकाश उसके भाई हसन के साथ कहा सुनी कर रहे थे। उसके द्वारा विरोध करने पर दोनों ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं के संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!