रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बिहार के युवक की ट्रेन से गिरकर हुई मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान

गभाना। कस्बा में अनाज मंडी के पीछे दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर किसी ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत हो गई। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हो सकी। सूचना पर पहुंचे परिजनों को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे अनाज मंडी के पीछे से गुजर रही दिल्ली-कानपुर डाउन लाइन पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बिहार के जनपद भभुआ के गांव बड़का रामदिहरा निवासी 27 वर्षीय अमन पांडेय पुत्र सचिदानंद पांडेय के रूप में हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर अमन के परिजन देर शाम बिहार से अलीगढ़ पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!