रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पौष माह के तृतीय गुरुवार को जगह-जगह हुए भंडारे

इगलास। नगर के गाैंडा मार्ग स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर पर विराजमान वैभव लक्ष्मी मैया को गुरुवार को खिचड़ी भोग लगाए गए। पूजा-अर्चना व आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आचार्य मयंक उपाध्याय ने बताया कि पौष माह के गुरुवार को वैभव लक्ष्मी मैया को खिचड़ी भोग लगाने की परंपरा पुरानी है। मथुरा मार्ग स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर पर भंडारे का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही कस्बा में मुख्य चौराहा सहित कई स्थानों पर पूड़ी सब्जी के भंडारे का आयोजन किया गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!