रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जाट सेवा संघ ने मनाया शनिदेव जन्मोत्सव

इगलास। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पींजरी पैंठ स्थित मंदिर पर शनिदेव का जन्मोत्सव केक काटकर व प्रसाद वितरण कर मनाया। जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने बताया कर्म दाता शनिदेव का जन्म दिवस जेष्ठ अमावस्या को मनाया जाता है। ज्योतिष में शनि देव को न्यायधीश माना गया है अच्छे, बुरे कर्म के आधार पर व्यक्ति को फल प्रदान करते हैं। इस अवसर पर महावीर सिंह पूर्व प्रधान, भूपेंद्र चौधरी, अजूआ शर्मा, अरुण कुमार, लोकेश, योगेश जैन, प्रशांत चौधरी, अनुज कुमार, राजेंद्र शर्मा, जयपाल सिसोदिया, सोनू सिसोदिया, महबूब खान, बारिश खान आदि थे।

एनएसएस शिविर का हुआ समापन

गौंडा। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम में एनएसएस के 50 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। स्वयंसेवकों ने तलेसरा प्राइमरी स्कूल, मंदिर परिसर, नगला कोली प्राइमरी स्कूल, नगला भाऊ जूनियर हाईस्कूल, दमगढ़ी के प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। शिविर के समापन पर प्रधानाचार्य डालेश कांकरान ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर हरीबाबू सिंह ,जगबीर सिंह, निमेंद्र पाल सिंह, रनवीर सिंह, डा. पियेेंद्रपाल सिंह, जितेंद्र कुमार गुप्ता, राज प्रताप सिंह व नगेंद्र सिंह आदि थे।

भाकियू ने की बृजभूषण को जेल भेजने की मांग

गौंडा। भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट द्वारा ब्लाक मुख्यालय पर बैठक की। जिसमें जंतर-मंतर नई दिल्ली में राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ियों के यौन शोषण करने वाले सांसद व कुश्ती संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण को जेल भेजने की मांग की गई। आलू का भाव एक हजार रुपसे प्रति कुंतल किए जाने, निराश्रित पशुओं की व्यवस्था करने, गौंडा-अलीगढ़ एवं गौंडा-इगलास मार्ग को तत्काल प्रभाव से बनवाए जाने, गरीबों की पेंशन तीन हजार रुपये प्रति माह किए जाने की मांग की। अध्यक्षता जगदीश सिंह व संचालन हुकम चंद शर्मा ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने एडीओ आईएसवी श्योराज सिंह को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, गुलबीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, बच्चू सिंह, रतन सिंह, वीरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, सुमित कुमार, वीरपाल सिंह, राहुल सिंह, प्रहलाद सिंह आदि थे।

राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर का समापन

इगलास। लगसमा इंटर कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन प्राथमिक विद्यालय चिंता की नगरिया में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख व विद्यालय प्रबंधक चौधरी नरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह व प्रधानाचार्य मुनीश कुमार सिंह ने किया। स्वयं सेवकों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया। जिला संगठन आयुक्त जफरुद्दीन अहमद ने राष्ट्रीय सेवा योजना की विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल भाव के विषय में जानकारी दी और थीम गंदगी के खिलाफ युवा कार्यक्रम को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम अधिकारी राज मंगल शुक्ला ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह, मनीष शर्मा, अजय कुमार, शिव कुमार, राजकुमार शर्मा, मयंक यादव, भूपेंद्र वार्ष्णेय, वीरेंद्र कुमार, दीपमाला आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!