रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

जट्टारी। टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ के गांव मसलई निवासी 30 वर्षीय बबलू पुत्र सूरतराम शुक्रवार सुबह बाइक से नोएडा जा रहा था। तभी यमुना एक्सप्रेस वे पर सिमरौठी चौकी के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और हादसे की सूचना परिजनों को दे दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!