रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने 11 वारंटी किए गिरफ्तार, कोर्ट में किए पेश

अलीगढ़। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने 11 वारंटी को गिरफ्तार किया है। सभी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

इंस्पेक्टर इगलास प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि एसएसपी कलानिधि नैथानी के आदेश पर चालाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत गांव लोरिया निवासी गांधी सिंह, रूप सिंह, कस्बा के अंबेडकर नगर निवासी भारत, गोरई निवासी शरीफ खां, तोछीगढ़ निवासी अल्लानूर उर्फ उल्लामहर, जारौठ निवासी निवासी पूरन व विदिरका निवासी सत्यप्रकाश को गिरफ्तार किया है। वहीं गभाना पुलिस ने गांवरी निवासी छोटेलाल को गिरफ्तार किया है। अतरौली पुलिस ने मुशीर खां, टप्पल पुलिस ने चंदर निवासी हामिदपुर तथा जवां पुलिस ने रामवीर निवासी सुमेरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सभी 11 लोग कोर्ट में चल रहे अलग-अलग मामलों में पिछली कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहे थे। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!