Robbery : सेवानिवृत शिक्षक से दिनदहाड़े चैन लूटकर फरार हुआ बाइक सवार बदमाश
इगलास। कस्बा में मथुरा मार्ग पर घर का निर्माण करा रहे सेवानिवृत शिक्षक से दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाश चैन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित शिक्षक ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी राजवीर सिंह सेवानिवृत शिक्षक हैं। राजवीर सिंह के अनुसार वह मथुरा मार्ग पर सुमंगलम गेस्ट हाउस के पास घर का निर्माण कार्य करा रहे हैं। वह गुरुवार को घर के बाहर कुर्सी डालकर बैठे हुए थे। तभी बाइक सवार एक युवक वहा आ गया। पहले तो वह घर को देखने लगा, जब तक वह कुछ समझ पाते उससे पूर्व ही बदमाश उनके पास आकर गले में पड़ी सोने की चैन को छीनकर फरार हाे गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार जांच की जा रही है। आस-पास लगे सीसीटीबी कैमरों को चैक किया जा रहा है। जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा।