रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दीपों की रोशनी से जगमग हुए घर-आंगन, हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली

अलीगढ़। सुख-समृद्धि के पर्व दीपावली पर जनपद भर में हर्ष और उत्साह का संगम दिखा। प्रकाश पर्व दीपावली में टिमटिमाते दीपों से जगमागाती धरती और सतरंगी आतिशबाजी की खूबसूरत जुगलबंदी ने रात को रोशन कर दिया। रोशनी के सागर में हर तरफ उत्साह उमंग और उल्लास में सभी मग्न रहे।प्रतिष्ठानों व घर-घर में शुभ मुहुर्त पर सुख समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी का पूजन हुआ। सुबह से ही लोगों ने घरों, दुकानों में साज सज्जा के साथ मनमोहक रंगोलियां सजाने के साथ आकर्षक तरीके से सजाया। शाम होते ही नगर व ग्रामीण अंचल रोशनी से नहा उठे। दीपों और झालरों की झिलमिल छठा देखते ही बन रही थी। वहीं महिलाओं व युवतियों ने मंदिरों में पहुंचकर दीपक जलाने के साथ ही पूजा-

अर्चना की। वहीं नए-नए कपड़ों से सजे धजे बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा। पूजा के बाद पटाखे फोड़ने की जल्दबाजी में आतुर बच्चे पूजा जल्दी करने के लिए मचलते रहे। घरों में साफ-सफाई के साथ व्यापक तैयारियों के साथ मां लक्ष्मी का पूजन धूमधाम से हुआ।जनपद भर में चारों तरफ से हुई रंगबिरंगी आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। देर रात तक चारों ओर आतिशबाजी की गूंज सुनाई देती रही।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!