रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाकियू नेताओं ने धरना देकर दिया ज्ञापन

इगलास। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने छह सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को दिया है।

ज्ञापन में तहसील में कृषि आधारित उद्योग धंधा स्थापित करके बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए, स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल रहे बाबा अमानी सिंह व टोडर सिंह (शादीपुर) वालों के नाम से पशु चिकित्सा व मानव चिकित्सा शोध संस्थान खोला जाए, अलीगढ़ रोड पर जारौठ पर स्थित आलू का पाउडर बनाने वाले उद्योग धंधे से फैल रहे प्रदूषण पर तत्काल रोक लगाई जाए, इगलास तहसील में पांच किलोमीटर सड़क बाबा अमानी सिंह के नाम से स्वीकृत करके बनाई जाए, आवारा गोवंश जिसकी संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है अभियान चलाकर उनको गौ शाला में भिजवाया जाए तथा उत्तर प्रदेश सरकार अपने वायदे को पूरा करते हुए किसानों के निजी नलकूपों के बिल को फ्री करे। ज्ञापन देने वालों में चौ. चंद्रपाल सिंह, सुखबीर सिंह, जयपाल सिंह फौजी, अजय कुमार, मनवीर सिंह, सतेन्द्र सिंह व बच्चू सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!