दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य तरीके से हुआ समापन
इगलास। श्री बुद्धसेन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का विभिन्न कार्यक्रमो मध्य समापन हो गया।
प्रबंधक ललित उपाध्याय ने बताया कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, जब हम शरीर स्वस्थ होगा तो हमारा मस्तिष्क भी स्वस्थ रहेगा। वर्तमान दौर में बहुत युवा खेल के माध्यम से ही अपना भविष्य बना रहे हैं।
प्रधानाचार्य पीयूष शर्मा ने कहा खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से हम एक दूसरे की भावनाओं को समझते हैं खेलों से साथ रहने की, एकता की और एक दूसरे के विचारों को समझने की सीख मिलती है।
बच्चों की दौड़, कबड्डी, खो खो, क्रिकेट, फ्रॉग रेस, स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर, टग ऑफ वार, और वन मिनट गेम जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर सीनियर (बालक वर्ग) में मोहित प्रथम स्थान, 100 मीटर सीनियर (बालिका वर्ग) में राखी प्रथम स्थान, 100 मीटर जूनियर रेस में राज रावत प्रथम स्थान, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में पलक बंसल ने विजय प्रथम स्थान पर रही, वन मिनट गेम में चेष्टा नागर एक मिनट में अपने चेहरे पर सर्वाधिक बिंदी चिपका कर विजयी रही।
कबड्डी में विशाल की कप्तानी में व्हाइट लेपर्ड ने बाजी मारी, खो खो में टीम फर्राटा विजयी रही, क्रिकेट में इंडिया बुल्स ने रुद्राशं की कप्तानी में हिंदुस्तान वॉरियर्स को 22 रन से हराकर मैच अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच पारस चतुर्वेदी को मिला जिन्होंने हैट्रिक के साथ चार विकेट लिए। फ्रॉग रेस में रुद्र प्रथम, स्पून रेस में शिवांश प्रथम, सैक रेस में लव चौधरी प्रथम स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में पंकज गौतम, कार्तिक उपाध्याय, तनुज वालिया, अंशु कटारा, लीना अग्रवाल, हेमलता शर्मा, शबनम गोस्वामी, बेबी चौधरी, सोनी गौतम, हिना उपाध्याय, पूनम सारस्वत, बीना कश्यप, निशा अग्रवाल, धारवी गौतम आदि सभी अध्यापकों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
