सोमना रेलवे पुल पर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल
गभाना। सोमना रेलवे पुल पर कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना अरनियां के गांव खुटैना निवासी जीतू पुत्र भूरा शुक्रवार की देर शाम को बाइक से खैर से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह सोमना-खैर मार्ग पर सोमना रेलवे पुल के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि जीतू घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीर व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घायल को कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उधर हादसे के बाद आरोपी चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
