पशुपालक हत्यारोपी 15 हजार का वांछित इनामी पकड़ा
गभाना। थाना पुलिस ने करीब दस माह पूर्व पशुपालक की हुई हत्या में वांछित आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि 09 मार्च 2023 को क्षेत्र के गांव राजमऊ में 50 वर्षीय पशुपालक राकेश कुमार की घेर में सोते समय बदमाशों ने पांच पशुओं को चोरी करने के दौरान विरोध करने पर हत्या कर दी थी। थाना पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि जांच में प्रकाश में आया सातवां आरोपी थाना जवां क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी यूनुस हकला पुत्र गरीबा लंबे समय से फरार चल रहा था । इस पर एसएसपी की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना बन्नादेवी क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, एसआई अजहर हसन, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, हेड कांस्टेबल अजब सिंह, कांस्टेबल संजीव कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


