रामभक्तों ने कराया सुंदरकांड का पाठ, जमकर झूमे श्रद्धालु
गभाना : अयोध्या में श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर क्षेत्रभर में तमाम धार्मिक कार्यक्रमों आयोजन किया गया। जगह-जगह सुंदरकांड, रामयण का पाठ किया गया। लोगों ने अपने घरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया। वहीं लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। जिससे पूरे नगर में दीवाली जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। कस्बा में जीटी रोड किनारे लाल मंदिर पर रामभक्तों ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ कराया। कलाकारों ने बीच-बीच में सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर मौजूदा लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। देर रात तक भजनों का दौर चलता रहा। समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह, अवनीश ठाकुर, भुवनेश कुमार सिंह, अनिल सारस्वत, राजकुमार डिस, नीरज गुप्ता, शिवकांत रावत, राहुल सिंह गुड़िया प्रधान, प्रदीप कुमार सिंह, आर्यपुत्र कन्हैया, प्रशांत सारस्वत, जितेंद्र सिंह पम्मी, चौ: मनवीर सिंह, योगेश सारस्वत, विकास वर्मा, राजेश गोविल, सौरव शर्मा, केसी बोस, राजा, शिवकुमार सिंह, तरूण माहौर, हिमांशु माहेश्वरी, अमन अग्रवाल, दीपू सारस्वत, गज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
राम आएंगे.. राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी दीप जला के दिवाली में मनाऊंगी
विज्ञापन


