चंडौस पुलिस ने गोकशी की घटना में शामिल एक महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
चंडौस। थाना पुलिस ने पिछले दिनों किन्हुआ स्थित सरकारी गोशाला से गोवंशों चोरी कर गोकशी करने की घटना में शामिल एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अब तक मामले में महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
इंस्पेक्टर क्राइम सुधीर कुमार के अनुसार बीती 21 अगस्त को किन्हुआ स्थित गोशाला से गोवंश गायब हो गए थे। ग्रामीणों द्वारा तलाश करने पर कुछ गोवंश के अवशेष खेतों में मिले थे। ग्राम प्रधान की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया था।
जिसमें पुलिस टीम पूर्व में ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ पर प्रकाश में आई बिल्लो उर्फ अमेरिकन पत्नी इकबाल उर्फ मल्लाह निवासी रायट थाना लोधा को सोमवार को सुदेशपुर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि पकड़ी महिला गोतस्करों के साथ गोकशी की घटना को अंजाम देती थी। जिसके खिलाफ हाथरस के चंदपा थाना एडीपीएस एक्ट तथा चंडौस थाना में गोवध अधिनियम में मुकदमा दर्ज है।
चंडौस पुलिस पर चेकिंग के दौरान गोतस्करों ने की फायरिंग, दो तस्करों को किया गिरफ्तार