रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महिला ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या, मायका पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

पिछले साल 29 नवंबर को हुई ही महिला की शादी 

गभाना। थाना क्षेत्र के गांव करनपुर में घर में अकेली महिला ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

करनपुन निवासी संदीप पुत्र श्रीपाल नोएडा के एक निजी अस्पताल में नौकरी करते हैं। उनकी शादी 29 नवंबर 2023 को मथुरा के थाना महावन के गांव पोलुआ निवासी अंजली के साथ हुई थी। शुक्रवार को संदीप नोएडा में ड्यूटी पर थे। जबकि अन्य परिजन खेतों पर काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान 20 वर्षीय अंजली ने कमरे में खुद को बंद कर लिया और अपने दुपट्टे से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में जब परिजन घर लौटे तो कमरा बंद पाया। परिजनों ने काफी आवाज लगाई लेकिन से कोई भी आवाज नहीं आई। शक होने पर परिजनों ने दरवाजा को तोड़ा, अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने अंजली को आनन-फानन में फंदे से नीचे उतारा और कस्बा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पाकर मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मायका पक्ष के लोगों ने हत्या कर शव फंदे पर लटका देने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। फारेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। मामले में अभी तक कोई शिकायती प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!