रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

निधि को सदस्य बनने पर दी बधाई

इगलास। जिला योजना समिति में नगरीय निकाय के आठ में से सात पदों पर सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ है। जिसमें इगलास नगर पंचायत की सदस्य निधि वर्मा पत्नी विक्की तिवारी भी शामिल हैं। उनके निर्विरोध सदस्य चुने जाने पर सदस्यों व राजनेताओं ने घर जाकर बधाई दी और पटका पहनाकर स्वागत किया। निधि ने बताया कि जनता की मांग पर विकास कार्यों को पटल पर रखने का काम करेंगी। स्वागत करने वालों में भाजपा नेता अनिल बंसल, सोमेश कौशिक, अशोक अग्रवाल, नितिन तिवारी आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!