रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रेन की चपेट में आकर सिपाही की मौत, गांधीपार्क थाना में थी तैनाती

अलीगढ़। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मीनाक्षी पुल के पास ट्रेन की चपेट में आकर सिपाही की मौत हो गई। सिपाही की तैनाती गांधीपार्क थाना में थी।

बागपत के थाना दोघट के गांव भड़ल निवासी 25 वर्षीय शिवम राना की वर्ष 2021 में यूपी पुलिस में सिपाही के रूप में तैनाती हुई थी। हाल में उनकी थाना गांधीपार्क में तैनाती चल रही थी। जबकि वह गांधीपार्क थाना के सामने कॉलोनी में पत्नी व बेटे के साथ रहते थे। शुक्रवार दोपहर में करीब दो बजे वह हर दिन की तरफ तरह ड्यूटी पर पहुंचे। इसके बाद दवा लेने की बात कहकर घर चले गए। उसके बाद वह मीनाक्षी पुल के नीचे पहुंच गए। जहां वह ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की जेब में आईडी कार्ड व अन्य दस्तावेजों के आधार पर उनकी शिनाख्त हो सकी।

सूचना पाकर गांधीपार्क में तैनात एसआई महेश चंद ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त सिपाही शिवम के रूप में कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!