रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने किशोरी को भगा कर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

गभाना। थाना पुलिस ने रामपुर के एक मोहल्ला से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया है।

रामपुर के एक मोहल्ला की महिला ने बुधवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसकी 16 बर्षीय बेटी को 29 अप्रैल की रात्रि में गौतमबुद्धनगर के थाना जेवर के गांव माडकपुर निवासी ऐसान पुत्र नेता बहला-फुसलाकर ले गया है। बेटी को ले जाते हुए आस-पड़ौस के लोगों ने भी देखा है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी व किशोरी की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एसआई अनु कुमारी ने कस्बा में अनाज मंडी के पास से आरोपी व किशोरी को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!