रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

लाइन ठीक करने के दौरान करंट से संविदाकर्मी की हुई मौत, ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा

चंडौस। थाना क्षेत्र के गांव इमलहरा में सोमवार शाम को बिजली की लाइन ठीक करने के दौरान अचानक आए करंट की चपेट में आकर संविदाकर्मी की मौत हाे गई। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पर एकत्रित हो गए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मागं करते हुए जमकर हंगामा करने लगे। सूचना पर नायब तहसीलदार चंडौस ने पहुंचकर ग्रामीणों को काफी समझा-बुझाया, लेकिन ग्रामीण शव को बिजलीघर के गेट पर रखने व दोषियों के खिलाफ कठोर करने की मांग पर अड़े रहे।थाना गभाना क्षेत्र के गांव महराजपुर निवासी 25 वर्षीय कोमल सिंह पुत्र दलवीर सिंह चंडौस बिजलीघर स्थित संविदाकर्मी था। सोमवार को वह अपने अन्य साथियों के साथ बिजलीघर से शटडाउन लेने के बाद गांव इमलहरा में नलकूप की लाइन को ठीक कर रहा था। जैसे ही वह खंबा पर चढ़कर लाइन ठीक करने लगा, तभी अचानक से आ लाइन में करंट आ गया। करंट का जोरदार झटका लगते ही कोमल पर खंबा नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी गंभीर हालत में गभाना स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पर ग्रामीण शव को लेकर बड़ी संख्या में चंडौस थाना पर पहुंच गए और जमकर हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। षडयंत्र के तहत शटडाउन लेने के बाद भी लाइन में करंट छोड़ा गया है। ग्रामीण शव को बिजलीघर पर ले जाने व दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान उन्होंने दौरऊ-चंडौस मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार संदीप चौधरी व इंस्पेक्टर सीताराम सरोज मौके पर पहुंच गए और गुस्साएं ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह दोषियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था और तीन माह के बेटा का पिता था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!