पुलिस ने पशुपालक की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गभाना। थाना पुलिस ने पिछले दिनों राजमऊ में हुई पशुपालक की हत्या के मामले में एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव राजमऊ में बीती 9 मार्च की रात्रि में 50 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र बनी सिंह की घेर में सोने के दौरान बदमाशों ने उसकी चारपाई से बांधकर हत्या कर दी थी और उसके घेर में बंधे पांच पशुओं को चोरी कर ले गए थे। पुलिस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के गांव नगला मेवाती निवासी अमित कुमार पुत्र कुंवरपाल वांछित चल रहा था। जिसे सोमवार को पुलिस टीम ने साथ कटरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। जिसे जेल दिया है।
घर में घुसकर नामजदाें ने महिला के साथ की छेड़छाड़ व मारपीट
गभाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर नामजदों ने साेमवार की सुबह महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट कर डाली। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के कपड़ तक फाड़ डाले। मामले में पीड़िता के पति की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उसकी पत्नी झाडू लगा रही, जैसे ही उसने घर का दरवाजा खोला, तभी गांव के लव शर्मा, व जितेंद्र आदि घर में घुस आए और पत्नी का मुंह दबाकर छेड़छाड़ करने लगे। पत्नी के विरोध पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ डाले। चीख-पुकार सुनकर वह और आस-पड़ोस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर दोनों आरोपी जान से मारने धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट में पत्नी को काफी चोटें आई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
गभाना। थाना क्षेत्र के गांव से नामजद द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सोमवार काे थाने में दर्ज हुआ है।
मामले में युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह परिजनों के साथ दिल्ली में रहते हैं। गर्मियों की छुट्टियों बिताने के लिए वह बच्चों के साथ गांव आए हुए हैं। शुक्रवार को उनके साडू का निधन हो गया। जिस पर वह अपनी पत्नी के साथ गमी में शामिल होने के लिए गए थे। जबकि घर पर उसकी चारों बेटी व एक बेटा रह गए थे। तभी पीछे से उसके चचेरे भाई का साला सचिन निवसी मरगामई, हाथरस अपनी बहन पिंकी, रिंकी निवासी वीरपुरा व रेनू व प्रीती के अलावा वीरपुरा के तीन लड़कों की मदद से उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।