रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना के सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में हुई संस्कृति ज्ञान परीक्षा, 400 से अधिक छात्र हुए शामिल

गभाना। नगर के सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में सोमवार को देश के होनहार बच्चों को भारतीय संस्कृति का ज्ञान विज्ञान एवं वैदिक मूल्यों का महत्व बताने एवं उनके उत्थान के अनुक्रम में गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई।

प्रधानाचार्य शिवकांत रावत ने बताया कि परीक्षा कक्षा 5 से 8 व कक्षा 9 से 12 तक दो वर्गों में हुई। जिसमें में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर देने के लिए ओएमआर सीट दिया गया था।प्रश्न पत्र में देश-विदेश, भारतीय संस्कृति, परिवार निर्माण, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महापुरूषों के जीवनी, साहित्य, सामान्य ज्ञान और भारतीय इतिहास से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता लाने के साथ प्रतियोगिता परीक्षा के लए भी तैयार करना है।

इस मौके पर हरिपाल सिंह, राजीव शर्मा, जितेंद्र सिंह राघव, करन माहौर, राजकुमार कुशवाह, श्याम सिंह, अजय कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, सुनीता गौड़, रजनी शर्मा, रूबी सिंह, उर्मिला सिंह, गीतांजली, मनवीर सिंह, गजेंद्र सिंह राघव आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!