रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

राह चलती महिलाओं व युवतियों पर कर रहा था कमेंट, पुलिस ने भेजा जेल

गभाना। क्षेत्र में महरावल पुल के पास राह चलती महिलाओं व युवतियों पर अभद्र कमेंट कर रहे एक मनचले को एंटी रोमियों की टीम ने मौके से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि भरतरी चौकी प्रभारी अजहर हसन के नेतृत्व में एंटी रोमियों की टीम मनचलों से निपटने व महिलाओं को जागरूक करने के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहीथी। तभी महरावल पुल के पास एक युवक राह चलती महिलाओं व युवतियों पर अभद्र कमेंट कर रहा था। जिस पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विकास पुत्र विनोद निवासी महरावलबताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसे जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!