रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दवा लेकर घर लौट रही महिला को कैंटर ने मारी टक्कर, मौत

अलीगढ़। जवां थाना क्षेत्र में छेरत से दवा लेकर घर लौट रही महिला को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना डिबाई के घोसीपुर निवासी 40 वर्षीय सीमा पत्नी सत्यप्रकाश सोमवार को दवा लेने के लिए छेरत के एक निजी अस्पताल में आई थी। जहां से वह दवा लेकर छेरत पुलिस चौकी के पास घर जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी अलीगढ़ की तरफ से तेज गति से आ रहे कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पाकर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं आरोपी चालक को कैंटर के साथ पकड़कर थाना भिजवा दिया। सूचना पाकर मृतका के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों के अनुसार मृतका के पति की एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वह चार बच्चों की मां थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!