रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

इगलास। नगर के सावर मोहल्ले में एक युवक का संदिग्ध हालात में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बस्ती के गोंडा के गांव सिरसावा निवासी 20 वर्षीय सचिन पुत्र रामफल सलेमपुर स्थित आरएम डेयरी में सुपरवाइजर की नौकरी करता था। जबकि वह कस्बा के सावर मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था। शनिवार शाम को युवक ने कमरे में पंखा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद साथी कमरे पर पहुंचा तो युवक को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को फोन पर दे दी है। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!