रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

छात्रोें को सिखाए गए आग से बचाव के गुर

इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सैकैंडरी स्कूल में शनिवार को ‘अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह‘ अभिायान के अंतर्गत अग्निशमन कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के गुर सिखाने के साथ ही उन्हें अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। एलएफएम बृजवीर सिंह ने कहा कि हमारे दैनिक घरेलू उपयोग में काम आने वाला रसोई गैस सिलेंडर भी कभी-कभी घातक सिद्ध हो जाता है, उस समय हमें कैसे आग पर काबू पाए और सुरक्षा प्रदान करें, इसके तौर तरीके भी प्रयोगात्मक रूप में सिखाए।

एफएमडी. बिहारी शरण ने कहा कि यदि आग नियंत्रण में ना हो तो कंट्रोल रूम 101 पर काल करें अथवा नजदीकी सेवा केेंद्र को सूचना दें। जन जागरूकता अभियान में राष्ट्रीय कैडिट कोर व अन्य शिक्षार्थियों ने प्रयोगात्मक तौर तरीकों से बचाव के गुर सीखे। प्रबंधक हरी मोहन अग्रवाल ने शमन कर्मियों व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनिल प्रताप सिंह, गौरव यादव, लाल सिंह, वीर चौधरी, वर्षा जादौन, उमा अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!