राम आएंगे.. राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी दीप जला के दिवाली में मनाऊंगी
- अयोध्या में श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली राम रथ यात्रा, मातृ शक्ति का उमड़ा सैलाब, भगवामय हुआ गभाना
गभाना। हाथों में भगवा पताकाएं लेकर शनिवार को मातृ शक्ति जब निकली तो मानों पूरा कस्बा गभाना भगवामय हो उठा। कस्बे में महिलाओं का एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कभी सैलाब नहीं देखा गया। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली राम रथयात्रा में आस्था अपार थी। शंख,घंटे की गूंज, ढोल नगाड़े और डीजे पर बज रहे राम भजनों से पूरा वातावरण राममय हो गया। हर तरफ जय श्रीराम की गूंज थी। भक्त अभिभूत होकर मकानों, दुकानों की छतों से पुष्प वर्षा करके अभिनंदन कर रहे थे। मंगलगीत गाए जा रहे थे।
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समिति की ओर से मदनधाम कॉलोनी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें मातृ शक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में पीतांबर वस्त्र धारण किए हुए और हाथों में भगवा ध्वजा, शंख, झांझर और डमरू लिए मातृशक्ति निकलीं। विभिन्न बस्तियों मोहल्लों से होकर शोभायात्रा श्रीकृष्ण ठाकुर द्वारा पहुंची यहां पर यात्रा ने विश्राम लिया। रानी अंबिकाराज सिंह ने भगवान राम की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। शोभायात्रा में शामिल माता एवं बहनों हाथ में भगवा पताका लेकर भजन-कीर्तन करती व जय श्रीराम का जयघोष करते हुए चल रही थी।
यात्रा के दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे गभाना की धरती पर प्रभु श्रीराम स्वयं उतरने वाले हैं। उनके स्वागत को माताएं, बहनें पहुंची हों। हर तरफ जय श्रीराम की गूंज थी। सभी में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की भव्य झांकियां लोगों का मन मोह रही थी। यात्रा के दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वे झूमते, गाते और डीजे पर बज रहे भजनों पर झूमते चल रहे थे। इसे पूरा कस्बा जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। भक्तों को प्रसाद का भी वितरण किया गया।

इस मौके पर अनिल सारस्वत, कुश चाहर, नीरज गुप्ता, भुवनेश कुमार सिंह, देवकी नंदन पांडेय, आर्यपुत्र कन्हैया, जितेंद्र सिंह पम्मी, अनिल कुमार, शिवकांत रावत, प्रवेंद्र सिह राणा, राजकुमार डिश, मनवीर सिंह, विपिन कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह पप्पू, देवेंद्र गुप्ता, प्रशांत सारस्वत, मुनेश ठेकेदार, अतुल गुप्ता, भुवनेश गोयल,राजुल राय, देववृत सिंह चौहान, अवनीश ठाकुर, रोहित वर्मा,दिलीप शर्मा, हरीश माहेश्वरी, मुकेश कश्यप, संजू कश्यप, लोकेंद्र कश्यप, सुमन सारस्वत, रेखा शास्त्री, शिक्षा चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, रंजना शर्मा, रेखा शर्मा, सुनीता सिंह, बबीता सिंह, सुनीता शर्मा, कोमल चाैधरी, साक्षी सारस्वत, प्रीती सिंह, सुधा अग्रवाल, रीना गुप्ता, कुसुम गुप्ता, ललतेश गुप्ता, हेमलता शर्मा, कमलेश शर्मा के अलावा मंगलामुखी समाज के लोगों ने भी बड़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
22 को मनाएं दिवाली जलाएं घर-घर दीप
शोभायात्रा के दौरान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समिति लोगों से सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर घरों और दुकानों को भाभी तरीके से सजाने व दीप जलाने की अपील करते हुए चल रहे थे। प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर पूरे कस्बे को झंडा, बैनर, पोस्टर से पाट दिया गया है। घरों को बिजली चालित झालरों से भी सजाया गया है। पूरा कस्बा दिवाली की तरह सजा हुआ है। लोगों ने इस मौके पर आतिशबाजी करने की योजना तैयार की है। कस्बे में आतिशबाजी की बिक्री के लिए दुकानदारों ने तहसील प्रशासन से अनुमति भी मांगी है । हालांकि दुकानदारों को अभी तक अनुमति नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने चोरी-छिपे आतिशबाजी की बिक्री शुरू कर दी है। उधर, पुलिस -प्रशासन ने प्रशासन ने राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। खासकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश अफसरों द्वारा दिए गए हैं।
विज्ञापन


