रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में आयोजित हुआ दीवाली बाल मेला, बच्चों ने मचाई धूम

-सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल, सरस्वती पब्लिक स्कूल, जसराम सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज व रूद्राक्ष पब्लिक स्कूल में हुआ मेलों का आयोजन

गभाना। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शुक्रवार को दीपावली पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। इस दौरान स्कूलों में बाल मेलों का आयोजन के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया।

दौरऊ स्थित रूद्राक्ष पब्लिक स्कूल में आयोजित दीपावली बाल मेले का शुभारंभ एसडीएम हीरालाल सैनी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को अपने पर्व, संस्कृति और सभ्यता के बारे में जानने और समझने का मौका मिलता है, साथ ही इससे आपसी एकता और भाईचारा भी मजबूत होता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई छोटी-छोटी दुकानों पर जाकर बच्चों से वार्तालाप किया और उन्हें शिक्षाप्रद संदेश देते हुए अपने अनुभव शेयर किए।

यहां पर प्रबंधक विनोद तिवारी, प्रधानाचार्य दीपमाला जादौंन,अर्चना तिवारी, अमित कुमार, प्रीति राघव, रीमा सिंह, कुमकुम सिंह, कौशल कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, ओमवीर सिंह, छोटे सिंह, राधे सिंह आदि मौजूद रहे।वहीं सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज में भी दीपावली के उपलक्ष्य में बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व मंत्री ठा. दलवीर सिंह के पौत्र व युवा भाजपा नेता अजय सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा के साथा-साथ अपनी सभ्यता व संस्कृति को भी जानने का मौका मिलता है। इस दौरान छात्रों ने सजावट का सामान, गोलप्पे, चाट, भेलपुरी, कॉफी समेत विभिन्न स्टाॅल लगाए। जिनका अन्य छात्रों व अभिभावकों ने जमकर आनंद लिया।

यहां पर प्रबंधक राजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह, दुर्गपाल सिंह, पूजा सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह नेताजी, विवेक प्रताप सिंह, विपिन कुमार सिंह, हिमांशु माहेश्वरी, मुनेंद्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, सचिन कुमार, केंद्रपाल सिंह, निशा सिंह, मुनेश कुमार, नेहा सिंह, अवधेश कुमार, अभिषेक कुमार, रेनू सिंह, जितेंद्र कुमार, उमेश कुमार, अनिल कुमार, संजीव शर्मा, निशा जाखड़, शालू सिंह आदि मौजूद रहे।कस्बा के केशव कुंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में भी बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ समाजसेविका मंजू शर्मा नगौला ने भगवान राम के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए, ज्यादा आवाज वाले व प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे की जगह हरित पटाखे व दीप जलाकर दीपावली मनाने की अपील की।

प्रधानाचार्य शिवकांत रावत ने दीपावली पर्व के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बच्चों से आतिशबाजी चलाने में विशेष सावधानी बरतने की अपील की। यहां  आरएसएस के नगर/खंड प्रचारक कन्हैया, हरिपाल सिंह, राजीव शर्मा, जितेंद्र सिंह राघव, हरेंद्र सिंह, धीरज शर्मा, हिमांशु शर्मा, अजय कुमार, श्याम सिंह, गजेंद्र सिंह, सुनीता देवी, उर्मिला, रूबी सिंह, अंजली यादव, राधा पवार, गीतांजलि आदि मौजूद रहे।

वहीं कस्बा के सरस्वती पब्लिक स्कूल में भी दीपवाली पर बाल मेले व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां पर प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, रमा सिंह,योगेश पालीवाल,श्रीमती कृष्णा सिंह, श्रीमती सुनीता सिंह, श्रीमती कविता सिंह, श्रीमती कुसुम देवी, श्रीमती सोमवती गुप्ता,श्रीमती आशा राजपूत, श्रीमती मंजू देवी, अंकित सिंह, अर्जुन सिंह, कुमारी हिना सिंह, कुमारी भावना राजपूत, कुमारी गुंजन सिंह, कुमारी हेमा, कुमारी नीतू, सौम्या सिंह,कुमारी सुमन, आरती कुमारी, रितु कुमारी, कुमारी स्वाती ,रवि कुमार, मुस्कान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!