गभाना में त्योहारो को लेकर एसपी सिटी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च
गभाना। दीपावली पर्व पर्व पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए शुक्रवार को एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने पुलिस बल के साथ गभाना में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
एसपी सिटी ने सीओ गभाना राकेश सिसौदिया, इंस्पेक्टर सुधीर कुमार व पुलिस बल के साथ कस्बा के संवेदनशील स्थानों, लाखा बाजार, कॉलेज रोड, मुख्य चौराहों, जीटी रोड व धर्म स्थलों के आस-पास पैदल मार्च किया।
इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से भी सुरक्षा को लेकर बातचीत की। उन्होंने लोगों से त्योहारों को आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी त्योहारों की आड़ में फिजा खराब करने का प्रत्यन्न किया तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।
उन्होंने अधीनस्थों को त्योहारों के मद्देनजर बाजरों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर चौकसी बरतने, कस्बा में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक तथा बाजार में वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


