रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर डीजे संचालक झुलसा, गंभीर

लोधा। क्षेत्र के गांव नदरोई में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर डीजे संचालक झुलस गया। जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नदरोई निवासी सत्येंद्र पुत्र बीरपाल डीजे संचालक हैं। वह रविवार को अलीगढ़ में आंबेडकर चौक पर निकलने वाली शोभायात्रा के लिए घर के पास ही गाड़ी में डीजे लगा रहे थे। इसी बीच ऊपर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। आनन-फानन में परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल सतेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में तमाम बिजली के तार झूल रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी उन्हें ठीक नहीं कराया गया है। पिछलें दिनों इन झूलते हुए तारों ने निकली चिंगारी से साधु की कुटिया में आग लग गई थी। जिससे साधु का सारा सामान जलकर राख हो गया था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!