रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

समाज के लिए भी घातक है नशाखोरी

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा सत्य कृष्णांजलि पब्लिक स्कूल में बच्चों को नशाखोरी के खिलाफ जागरूक किया। बच्चों द्वारा नशामुक्ति के लिए स्लोगन बनाए गए। अध्यक्ष जतन चौधरी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए कहा कि नशाखोरी की आदत केवल हमारे शरीर के लिए ही नहीं बल्कि पूरे मानव समाज के लिए अत्यधिक घातक है। गंभीर बीमारियों के अलावा पारिवारिक कलह और सड़क दुर्घटनाओं के लिए भी कहीं न कहीं नशाखोरी ही एक मुख्य कारण है। विद्यार्थियों ने नशामुक्त राष्ट्र की स्थापना का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर प्रबंधक देवेंद्र सिंह, देव शर्मा, गगन शर्मा, विवेक शर्मा, प्रवीन, कुमार, सार्थक, हिमांशु, चारू शर्मा, वैष्णवी, तनवी, राधा, लक्ष्मी, काजल, महिमा, रितिका आन्या आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!