रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मानक के विपरीत चलते मिले दो ईंट भट्ठे, एसडीएम ने पानी डलवाकर कराए बंद

गभाना। तहसील क्षेत्र में दो स्थानों पर मानक के विपरीत दो ईंट भट्ठे संचालित होते हुए मिले। जिस पर एसडीएम ने दोनों ईंट भट्ठों में पानी डलवाने के साथ ही नवनिर्मित चेंबरों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त करा दिया। जिससे भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया।एसडीएम हीरालाल सैनी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले में अवैध तरीके से मानकों के विपरीत चल रहे ईंट भट्ठों को चिन्हित किया था। जिस पर मंगलवार को डीएम विशाख जी के निर्देशानुसार उन्होंने तहसीलदार अजीत सिंह, नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग, इंस्पेक्टर जवां एनडी तिवारी व प्रदूषण विभाग के सहायक अभियंता के साथ क्षेत्र के गांव रायपुर देहली स्थित न्यू प्रिया ईंट उद्योग व समस्तपुर कोटा स्थित सनी ब्रिक्स वर्क्स (आरएस ए ईंट उद्योग) आदि ईट भट्ठों पर पहुंचकर कार्रवाई की।इस दौरान उन्होंने दमकल की गाड़ी से भट्ठों में पानी भरवाकर तथा निवनिर्मित चैंबरों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराते हुए बंद करा दिया। जिससे भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने बताया कि मानकों के विपरीत कोई भी ईंट भट्ठा का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। टीम की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!