रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

प्रवक्ता योगेंद्र सिंह व राजवीर सिंह को सेवानिवृति पर दी विदाई

इगलास। कस्बा के श्री शिवदान सिंह इंटर काॅलेज में रविवार को दो शिक्षकों के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रसायन विज्ञान प्रवक्ता व पूर्व प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह, अर्थशास्त्र प्रवक्ता राजवीर सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

काॅलेज संरक्षक दिलीप सिंह ने कहा कि दोनों शिक्षकों ने अपने कार्यकाल में शिक्षा को नई ऊंचाई दी। प्रबंधक मोनिका सिंह ने कहा कि दोनों शिक्षकों के शिक्षा के लिए किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। प्रधानाचार्य केपी सिंह ने कहा कि हमारे शिक्षक साथियों ने अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए शिक्षण कार्य को बेहतर करने का प्रयास किया। संचालन सत्यभान सिंह ने किया। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, नागेंद्र सिंह, मंजू सिंह, अनिल बंसल, कुलदीप सक्सेना, सचिन भास्कर, अजय शर्मा, दिनेश कुमार, लक्ष्मी नारायण, प्रमोद कुमार, लखन सिंह आदि थे

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!